राजस्थान का भूगोल
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार :-
-
भारत के नक्शे में राजस्थान की स्थिति पश्चिमी भाग में है
-
राजस्थान का आकार विषमकोणीय चतुर्भुज के समान है
-
राजस्थान की स्थिति में अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार-
-
राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23°03' उत्तर से 30°12' उत्तर है, जिसका अंतर 7°09' मिनट है।
-
राजस्थान का देशांतरीय विस्तार 69°30' पूर्वी देशांतर से 78°17' पूर्वी देशांतर है, जिसका अंतर 8°47 मिनट है
- राजस्थान का विस्तार पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर है, जबकि उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर है
- कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जिलों से गुजरती है इस वजह से 22 जून को यहां सूर्य बिल्कुल सीधा चमकता है
राजस्थान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा :-
- राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई 5920 किलोमीटर की है
- रेडक्लिफ रेखा (Redclif line) - रेडक्लिफ रेखा की लंबाई 1070 किलोमीटर की है जो भारत को पाकिस्तान से अलग करती हैं यह एक अंतरराष्ट्रीय सीमा है राजस्थान कि इस अंतरराष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं
राजस्थान के 4 जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है :-
- श्रीगंगानगर
- बीकानेर
- जैसलमेर
- बाड़मेर
- सबसे न्यूनतम अंतरराष्ट्रीय सीमा बीकानेर से लगती है जिसकी कुल लंबाई 168 किलोमीटर है।
- सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा जैसलमेर से लगती है जिसकी कुल लंबाई 464 किलोमीटर है।
- अंतरराष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक जिला श्रीगंगानगर है।
राजस्थान से लगती अंतर्राज्यीय सीमा :-
राजस्थान की कुल अंतर्राज्यीय सीमा 4850 किलोमीटर है, जो भारत के 5 राज्य से लगती हैं।
- पंजाब
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- गुजरात
- राजस्थान सबसे लंबीअंतर्राज्यीय सीमा मध्य प्रदेश के साथ साझा करता है जिसकी कुल लंबाई 1600 किलोमीटर है।
- राजस्थान सबसे छोटी अंतर्राज्यीय सीमा पंजाब के साथ साझा करता है जिसकी कुल लंबाई 89 किलोमीटर है।
- राजस्थान का क्षेत्रफल देश के कुल क्षेत्रफल का 10.41% भाग है
- राजस्थान के मरुस्थल की उत्पत्ति टेथीस सागर की तलछट से मानी जाती हैं।
- राजस्थान का सबसे उत्तरी गांव कोणा श्रीगंगानगर तथा बोरकुंडा बांसवाड़ा सबसे दक्षिणी गांव है।
- राजस्थान में सबसे पहले सूर्योदय जगमोहन का पूरा राजस्थान का सबसे पूर्वी गांव जिला धौलपुर में तथा सबसे बाद सूर्योदय कटरा राजस्थान का सबसे पश्चिमी गांव जिला जैसलमेर में होता है।
राजस्थान का क्षेत्रफल :-
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 342239 वर्ग किलोमीटर है
- जैसलमेर 38401 km
- बाड़मेर 28387 km
- बीकानेर 27244 km
- जोधपुर 22850 km
- राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला धौलपुर ( 3034 km ) है जबकि राज्य का दूसरा सबसे छोटा जिला दोसा ( 3432 km ) है
No comments:
Post a Comment